Giriraj Singh: “तुम पियो तो पुण्य, मैं पियू तो पाप”- दुकान के बाहर अपना नाम लिखने वाले विवाद पर बोले गिरिराज सिंह

0

Giriraj Singh: उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा मार्गों पर पड़ने वाली दुकानों में दुकानदारों को अपनी दुकान के बाहर अपना नाम लिखने पर देश भर में विवाद चल रहा है। बीजेपी के सहयोगी दल जेडीयू, आरएलडी, चिराग पासवान व विपक्षी दल भी सवाल उठा रहे हैं। इसी कड़ी में अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने शनिवार को बयान दिया है उन्होंने कहा कि सब चीज में वोट देखा जाएगा तो फिर शासन नहीं चलेगा। सरकार अपनी समझ से अपने आवश्यकता के अनुरूप कानून बनाती है तुम पियो तो पुण्य, मैं पियू तो पाप।

ये तो मनमोहन सिंह की सरकार का कानून है- गिरिराज सिंह 

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधन पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। वह सेकुलर हो गए और हम बोल दिए तो कम्युनल हो गए। कैमरे पर केंद्रीय मंत्री दस्तावेज दिखा रहे हैं कि 2006 में मनमोहन सिंह ने कानून बनाया था जो 2011 में लागू हुआ था दुकानदारों को दुकानों में अपना नाम लिखना होगा। नेम प्लेट लगाना होगा सभी लोगों को चुनौती देता हूं कि इस पर बहस कर लीजिए। हर मुद्दे को वोट और पार्टी की नजर से मत देखिए यह तो मनमोहन सिंह की सरकार का कानून है।

वोटर लिस्ट को लेकर मचा बवाल

इसके गिरिराज सिंह ने कैमरे पर बेगूसराय के बूथों की लिस्ट दिखाई और दुकानों के नाम बताए उन्होंने कहा कि वहां भी हिंदुओं का वोट कट गया। गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि झारखंड के साहिबगंज में बीजेपी विधायक अनंत ओझा ने बूथ वाइज समीक्षा की तब पता चला की वहां हिंदुओं के वोट जितने कटे, आबादी के अनुसार मुसलमानों के वोट उतने जुटे। एक बूथ का उदाहरण आया है 2019 में 672 वोट मुस्लिमों के थे 2024 में बढ़कर हो गया 1470 अब समझ में आ रहा है कि प्रत्येक लोकसभा सीट से एक लाख वोट घीसक गया।

ये भी पढ़ें- NEET UG 2024 Results Declared: SC के आदेश के बाद NTA ने उठाया बड़ा कदम, जारी हुआ नीट यूजी का सेंटर-सिटी वाइज रिजल्ट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें, आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.