तुर्की में F-16 फाइटर जेट क्रैश,- उड़ान भरने के महज 6 मिनट बाद टूटा संपर्क, पायलट शहीद; बालिकेसिर के 9वें जेट बेस से भरी थी उड़ान, जांच के लिए विशेष टीम गठित
बालिकेसिर के 9वें जेट बेस से उड़ान भरने के 6 मिनट बाद हेलीकॉप्टर क्रैश, जांच के लिए विशेष टीम गठित
Turkey Plane Crash: तुर्की से एक दुखद और चौंकाने वाली खबर आई है। तुर्की की वायु सेना का एक F-16 फाइटर जेट मंगलवार की देर रात एक मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इस हादसे में विमान का पायलट शहीद हो गया। तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने इस दुर्घटना की आधिकारिक पुष्टि की है। यह घटना तुर्की वायु सेना के लिए एक बड़ा झटका है और पूरे देश में शोक की लहर है।
Turkey Plane Crash: कैसे हुआ हादसा?
तुर्की रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक बयान के अनुसार यह F-16 विमान बालिकेसिर के 9वें मुख्य जेट बेस कमांड से स्थानीय समयानुसार मंगलवार की रात करीब 00:50 बजे मिशन उड़ान के लिए रवाना हुआ था। उड़ान भरने के महज 6 मिनट बाद यानी 00:56 बजे विमान के साथ रेडियो संचार और रडार ट्रैकिंग अचानक टूट गई। जब काफी समय तक विमान से कोई संपर्क नहीं हो पाया तो तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया। अभियान के बाद विमान का मलबा इस्तांबुल-इज्मीर हाईवे के पास करेसी इलाके में बिखरा हुआ मिला। मलबे की जांच के बाद पुष्टि हुई कि पायलट शहीद हो गए हैं।
Turkey Plane Crash: गवर्नर ने जताया शोक
बालिकेसिर के गवर्नर इस्माइल उस्ताओग्लू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस दुखद घटना की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि बालिकेसिर 9वें मुख्य जेट बेस कमांड के स्क्वाड्रन से संबंधित एक F-16 विमान मिशन उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और हमारे एक पायलट शहीद हो गए। उन्होंने शहीद के लिए दुआ करते हुए परिवार को धैर्य की कामना की।
Turkey Plane Crash: जांच के लिए विशेष टीम गठित
रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि विमान का मलबा बरामद कर लिया गया है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक विशेष जांच आयोग यानी कजा कृम टीम गठित की गई है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर उड़ान भरने के महज 6 मिनट के अंदर यह हादसा क्यों और कैसे हुआ। बालिकेसिर के रिपब्लिकन प्रॉसीक्यूटर ने भी इस मामले में स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर सुरक्षा बल, अग्निशमन दल और स्वास्थ्य टीमें पहुंच गई हैं।
Turkey Plane Crash: राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री ने जताया दुख
तुर्की के राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद पायलट के परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। पूरे तुर्की में शहीद के प्रति श्रद्धांजलि का सिलसिला जारी है।
F-16 तुर्की वायु सेना की रीढ़ माने जाते हैं और देश की वायु सुरक्षा में इनकी केंद्रीय भूमिका है। यह हादसा तुर्की वायु सेना के लिए बेहद दुखद है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आ पाएगी।
read more here