Eid al Adha 2024: देश भर में धूमधाम से मनाई जाएगी बकरा ईद, नमाज़ के लिए दिल्ली की ये 10 मस्जिदें तैयार

0

Eid al Adha 2024: इस्लाम कैलेंडर के 12वें महीने जुल-हिज्जा के दसवें दिन ईद उल अजहा (बकरा ईद) का त्योहार सोमवार (17 जून) को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। आपकी जानकारी बता दें ईद की तरह बकरा ईद की शुरुआत भी ईद की नमाज से होती है ऐसे में आप इस्लाम के दूसरे सबसे बड़े पर्व की नमाज दिल्ली के इन 10 मजिस्दों में अदा कर सकते हैं।

बकरा ईद पर दिल्ली के इन मस्जिदों में अदा करें नमाज

जामा मस्जिद- पुरानी दिल्ली

फतेहपुर मस्जिद- चांदनी चौक पुरानी दिल्ली

हजरत निजामुद्दीन दरगाह- निजामुद्दीन पश्चिम, दक्षिण दिल्ली

मस्जिद मोठ- साउथ एक्सटेंशन 2, दक्षिण दिल्ली

खिड़की मस्जिद- मालवीय नगर, दक्षिण दिल्ली

मोती मस्जिद- लाल किला, पुरानी दिल्ली

किला-ए-कुहना मस्जिद- पुराना किला, दक्षिण दिल्ली

सुनहरी मस्जिद- चादनी चौक, पुरानी दिल्ली

बेगमपुर मस्जिद बेगमपुर- दक्षिण दिल्ली

तुर्कमान गेट मस्जिद- तुर्कमान गेट, पुरानी दिल्ली

जानें बकरीद का महत्व 

बकरीद का त्योहार मनाए जाने के पीछे पैगंबर हजरत इब्राहिम की कहानी जुड़ी है। शायद आपने सुना हो, जब अल्लाह ने सपने में इब्राहिम से उनकी सबसे प्यारी चीज़ की कुर्बानी मांगी थी। इब्राहिम ने तुरंत इस मांग को स्वीकार किया और अपनी सबसे प्यारी चीज़ अपने बेटे को कुर्बानी के लिए देने का निश्चय किया। आखिरकार, इब्राहिम ने अपने बेटे की कुर्बानी देने के लिए बड़ा फैसला किया, और उन्होंने बेटे की कुर्बानी देने के लिए उसे तैयार किया। परंतु अद्भुत तो यह है कि जब इब्राहिम ने आंखें बंद की, और फिर उन्होंने उन्हें खोला, तो उन्होंने देखा कि उनके बेटे की जगह पर एक बकरा है। इसी कारण बकरीद के दिन बकरे की कुर्बानी देने का रिवाज है।

बकरीद का दिन एक खास त्योहार है जो धर्मिक और सामाजिक महत्व के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग नए और शानदार कपड़े पहनते हैं, पकवान बनाते हैं और मस्जिद में बकरीद की नमाज अदा की जाती है। इस खुशी के मौके पर घर पर रिश्तेदारों का आना-जाना होता है, जिससे खासी भव्यता और खुशियों का वातावरण बना रहता है। बकरीद के दिन जानवरों की कुर्बानी की जाती है और इस अवसर पर उनके गोश्त को तीन हिस्सों में बांटा जाता है। इसमें से एक हिस्सा गरीब और जरूरतमंद लोगों को दान किया जाता है, जो उनकी भूख मिटाता है। दूसरा हिस्सा दोस्तों और रिश्तेदारों को दिया जाता है ताकि साथ मिलकर इस खुशी का आनंद उठाया जा सके अंतिम हिस्सा घर में रखा जाता है ताकि परिवार के सदस्य उसे साझा कर सकें।

ये भी पढ़ें- Kapil Mishra On Delhi Water Crisis: बीजेपी नेता कपिल मिश्रा का दिल्ली सरकार पर साधा निशाना, कहा- हिंदू बहुल इलाकों का पानी रोककर….

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें, आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.