Delhi Yamuna Flood News: यमुना में बाढ़ से निपटने के लिए दिल्ली सरकार की तैयारी तेज, सौरभ भारद्वाज ने ITO पहुंचकर की जांच

0

Delhi Yamuna Flood News: बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आईटीओ पर स्थित यमुना के बैराज की वर्तमान स्थिति का जयश लिया है अधिकारियों ने बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए बैराज पर चल रहे काम की जानकारी मंत्री भारद्वाज को दी है पिछले साल मानसून के समय यमुना में बाढ़ की स्थिति बन आई थी आसपास के क्षेत्र में जल भराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था इस बार मानसून से पहले ही दिल्ली सरकार ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

आईटीओ बैराज पहुंचे मंत्री सौरभ भारद्वाज

आईटीओ बैराज पहुंचे मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि पिछले साल हरियाणा की ओर से पानी छोड़े जाने की वजह से यमुना में बाढ़ की स्थिति बन गई थी उन्होंने कहा कि आईटीओ बैराज हरियाणा सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है बैराज के संचालन की जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की है इसलिए पिछले साल की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने हरियाणा सरकार के साथ मिलकर यह तैयारी शुरू की है उन्होंने दावा किया कि इस बार यमुना का पानी सड़कों पर नहीं आएगा।

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की पक्की तैयारी 

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने पक्की तैयारी कर ली है मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जमा मिट्टी को हटाकर सभी बैराजों को खोल दिया जाए उन्होंने बताया कि बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पहली बार एक प्रयोग किया जा रहा है पायलट कट के तहत अपनी तेज प्रवास से निकल जाएगा और पानी के प्रभाव में रुकावट पैदा नहीं होगी जिससे बाढ़ की संभावना न के समान हो जाएगी। मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि पिछली बार यमुना में बाढ़ के कारण कुछ जगहों पर रेगुलेटर टूटने की घटनाएं भी हुई थी इस पर सारे रेगुलेटरों की अच्छे तरह से मरम्मत कर दी गई है। उम्मीद है कि इस बार मानसून के दौरान यमुना में बाढ़ की स्थिति नहीं देखी जाएगी।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस ने पीएम मोदी को घेरा, मोहन भागवत का किया ज़िक्र

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें, आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.