Delhi Weather: दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच लोगों को मिली थोड़ी राहत, आज बारिश की संभावना

0

Delhi Weather: देश के उत्तरी और पूर्वी इलाके के कई भागों में बुधवार को लू  का कहर जारी रहा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान (IMD) के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ अगले कुछ दिनों में इन इलाकों के लोगों को तेज गर्मी से कुछ राहत दे सकता है। आईएमडी ने कहा है कि अब मानसून के आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं दिल्ली में आज सुबह से ठंडी हवा चल रही है और देहरादून में बारिश हुई है।

दिल्ली में आज हो सकती है बारिश  

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को बादल छाएंगे और गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके आगे दो दिनों तक तेज हवाएं चलेंगी और उसके बाद तीन दिन तक फिर से हीटवेव के हालात बनने के आसार हैं। गोवा में अगले एक हफ्ते तक बारिश का क्रम जारी रहेगा गुजरात के अहमदाबाद में अगले पांच दिनों तक बादल छाए रहेंगे और उसके बाद बारिश होने की संभावना है उसके बाद पांच दिनों तक गर्मी सताएगी।

23 जून से फिर बढ़ेगा तापमान, चलेगी लू, येलो अलर्ट

अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री रहने का अनुमान है। 23 जून से एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरु होगी और लू की स्थिति फिर बनेगी। इसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है 23 से 25 जून तक तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें- Arvind Kejriwal News: क्या सीएम अरविंद केजरीवाल को आज मिलेगी बेल? आज कोर्ट सुनाएगा फैसला

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें, आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.