Delhi Weather Forecast: दिल्ली की भीषण गर्मी के बीच मिली राहत की खबर, मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

0

Delhi Weather Forecast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का सितम जारी है, लोगों को धूप और लू से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।  राजधानी में रविवार (2 जून) को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। वहीं, सोमवार (3 जून) को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली के अलग-अलग मौसम केंद्रों में से नजफगढ़ में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि नरेला में 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया दक्षिणी दिल्ली के आया नगर में 43.4 डिग्री, रिज में 43.7 डिग्री और पालम में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी दिल्ली में 3 जून को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में सोमवार (3 जून) को बादल छाए रहने, अलग-अलग स्थानों पर गर्म हवाएं चलने, धूल भरी आंधी और गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इसी के साथ 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है दिल्ली में रविवार को सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 29 प्रतिशत से 44 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में आने वाले सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 44 और 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

पिछले दिनों, दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को ठंडक मिली थी, लेकिन शाम के समय तेज हवाओं और धूल भरी आंधी ने मौसम में बदलाव ला दिया। इससे अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार की सुबह भी बहुत गर्म थी, परंतु शाम के समय तापमान में कमी हुई। दिल्ली में जो आंकड़े रिकॉर्ड हुए, उनके अनुसार मुंगेशपुर में सबसे अधिक तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस था। इसके अलावा, पूसा में 40.3, अलीपुर में 43.9, अशोक विहार और बवाना में 43.8 डिग्री सेल्सियस था। इस भीषण गर्मी के बीच, दिल्ली वालों को पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें- PM Narendra Modi Oath: NDA की जीत के बाद किस दिन शपथ लेंगे पीए मोदी, ओम प्रकाश राजभर ने किया बड़ा दावा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें, आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.