Delhi Rain: राजधानी दिल्ली को मिलेगी गर्मी से राहत, 7 से 11 मई तक छाए रहेंगे बादल 

0

Delhi Rain: दिल्ली में अगले पांच दिनों तक बादल छाए रहेंगे और गर्मी से आंशिक राहत मिलने का अनुमान है मौसम विभाग ने गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने, धूल भरी आंधी या गरज के साथ छींटे पड़ने, हल्की बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में बुधवार शाम को बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है छह मई को दिल्ली में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 42 और 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

7 से 11 मई तक छाए रहेंगे बादल 

7 से 11 मई तक दिल्ली में बादल छाए रहेंगे भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बुधवार को सापेक्ष आर्द्रता 22 से 33 प्रतिशत के बीच रही। दिल्ली में पांच मई को मौसम केंद्रों ने निम्न तापमान दर्ज किया. नजफगढ़ में 46.4 डिग्री सेल्सियस, नरेला 46.3 डिग्री सेल्सियस, आया नगर में 45 डिग्री सेल्सियस, रिज 44.3 डिग्री सेल्सियस और पालम 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Congratulate PM Modi: अयोध्या में बीजेपी की हार पर बोले रामदेव बाबा, मोदी 3.0 को लेकर दी बधाई

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें, आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.