Delhi Congress News: देवेंद्र यादव बने दिल्ली कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष, अनिल चौधरी ने दी अपनी प्रतिक्रिया

0

Delhi Congress News: लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद पार्टी ने एक नया विकल्प ढूंढ लिया है। देवेंद्र यादव को मंगलवार (30 अप्रैल) को दिल्ली कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस बीच, कांग्रेस नेता अनिल चौधरी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। दिल्ली कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर अनिल चौधरी ने देवेंद्र यादव को बधाई दी है। कांग्रेस नेता अनिल चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि भाई देवेंद्र यादव जी को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।” अरविंदर सिंह लवली ने कई कारणों का हवाला देते हुए पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद, पार्टी ने देवेंद्र यादव को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है।

नियुक्ति पर देवेंद्र यादव ने क्या कहा?

देवेंद्र यादव ने दिल्ली कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए जाने के लिए पार्टी को धन्यवाद दिया। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं पार्टी द्वारा मुझ पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करूंगा। लवली ने 28 अप्रैल को आप के साथ गठबंधन के कारण पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस गठबंधन के खिलाफ थी, लेकिन आलाकमान ने इसे स्वीकृति दे दी।

लवली ने अपने इस्तीफे में कहा कि मुझे कांग्रेस की दिल्ली इकाई के वरिष्ठ नेता द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए फैसलों पर दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया द्वारा एकतरफा रोक लगाने के कारण विवशता महसूस हो रही थी। इस गठबंधन के विरोध के बावजूद, आलाकमान ने “आप” के साथ गठबंधन किया। लवली के इस्तीफे से पहले, दिल्ली के पूर्व मंत्री और एआईसीसी सदस्य राजकुमार चौहान ने बाबरिया के साथ विवाद के बाद कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

ये भी पढ़ें- Ramniwas Rawat Join BJP: कांग्रेस को एक और झटका छह बार विधायक रह चुके, रामनिवास रावत ने थामा BJP का हाथ

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.