Google Maps पर बदला देश का नाम, सर्च करने पर तिरंगे के साथ दिख रहा ‘Bharat’!

0

Bharat on Google Maps: इंडिया का नाम बदलकर भारत करने की राजनीति पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में है. हालाँकि, भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर भारत नाम की पुष्टि नहीं की है. लेकिन अब यह नाम गूगल पर देखा जा सकता है. बता दें कि गूगल मैप में भारत का नाम भारत स्वीकार किया गया है. अगर आप इस नाम को गूगल मैप पर सर्च करेंगे तो भारत का तिरंगा भी दिखाई देगा.

गूगल मैप में सिर्फ भारत नाम ही मान्य है लेकिन इंडिया और भारत दोनों दिखाई देंगे. ये नाम अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में देखे जा सकते हैं. बता दें कि गूगल मैप पर भारत दक्षिण एशिया का अभिन्न अंग है. भारत सरकार ने अभी तक इंडिया का नाम बदलकर भारत करने को लेकर कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की है.

दोनों भाषाओं में काम कर रहा है सिस्टम

गूगल मैप ने भारत और इंडिया दोनों नामों को स्वीकार कर लिया है. हिंदी भाषा में भारत नाम सर्च करने पर भारत नाम का देश सामने आता है. वहीं अंग्रेजी भाषा में सर्च करने पर इंडिया नाम के साथ भारत का नक्शा दिखाई देता है. इसलिए, इसमें कोई संदेह नहीं है कि Google ने मानचित्र पर इन दोनों नामों को स्वीकार कर लिया है.

ये भी पढ़ें-  IND Vs ENG: टीम इंडिया ने 100 रनों से इंग्लैंड को रौंदा, पॉइंट्स टेबल के शिखर पर पहुंचा भारत

एक जैसे परिणाम

सिर्फ गूगल मैप्स ही नहीं, बल्कि टेक जैसे अन्य प्लेटफॉर्म भी पर भी अगर भारत और इंडिया लिखा जा रहा है, तो परिणाम एकदम सेम आ रहे हैं. यूजर्स अगर गूगल सर्च, गूगल ट्रांसलेटर, गूगल न्यूज जैसे ऐप्स पर जाकर भारत या इंडिया लिखते हैं, तो उन्हें एक जैसा ही रिजल्ट मिल रहा है. हालांकि, अभी तक गूगल की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन जल्द ही उसकी ओर से बयान जारी किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- Pakistan की बैंड बजाने वाला ये खिलाड़ी बना Australia का नया कप्तान, India के खिलाफ करेगा कप्तानी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.