आपसी सीमा साझा करने वाले देशों की एक-एक इंच जमीन की लड़ाई, लेकिन 16 लाख वर्ग किमी का कोई वारिस नहीं

0

विश्व के लगभग सभी देशों के अपने साथ सीमा साझा करने वाले देशों के साथ भू-विवाद है। एक तरफ जहां बात की जाए इजराइल और फिलीस्तीन की तो कुछ किलोमीटर जमीन को लेकर दोनों देशों में आए दिन तनाव की स्थिति बनी रहती है। वहीं, भारत के भी अपने पड़ोसी देशों चीन, पाकिस्तान के खिलाफ लंबे समय से सीमा विवाद है। लेकिन आज हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं, कि इस विश्व के एक महाद्वीप पर आज भी लाखों वर्ग किलोमीटर ऐसी जगह है। जहां पर उस भू-भाग का कोई भी वारिस नहीं है।

मिस्त्र और सूड़ान के बीच खाली भू-भाग

मिस्त्र और सूडान के बीच स्थित बीर ताविल एक ऐसा भू-भाग है। जिसका कोई देश वारिस नहीं है। यह इलाका करीब 2060 वर्ग किमी में फैला हुआ है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह भीषण गर्मी है। यहां पर सामान्य तापमान लगभग 45 डिग्री के करीब रहता है। आधिकारिक तौर पर इस इलाके की आबादी शून्य है। लेकिन बताया जाता है, कि अबाडा जनजाति के लोग यहां से गुजरते रहते हैं।

ये भी पढ़ें: भारत का इकलौता सैनिक जिसका बना है मंदिरचीनी सैनिक भी देते हैं सम्मानजानें क्या है उनकी दिलचस्प कहानी

मैरी बर्ड लैंड

अंतर्राष्ट्रीय नियम व कानून के अनुसार में अंटार्कटिका महाद्वीप के सात देशों को महाद्वीप के कुछ हिस्सों पर अपना दावा करने से नहीं रोका है: अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, चिली, फ्रांस, न्यूजीलैंड, नॉर्वे और यूके हैं. मानचित्र के अनुसार इसे मैरी बर्ड लैंड के नाम से जाना जाता है। जिसका आधिकारिक हिस्सा ऑस्ट्रेलिया और नार्वे के हिस्से आता है। इसका नाम अमेरिकी नौसैनिक अधिकारी रिचर्ड ई बर्ड की पत्नी मैरी बर्ड के नाम पर रखा गया है। जिन्होंने 20वीं सदी की शुरुआत में इस भू-खंड की खोज की थी विशाल 1,605,792 वर्ग किलोमीटर लगभग (620,000 वर्ग मील) में फैला, मैरी बर्ड लैंड दुनिया का सबसे बड़ा लावारिस क्षेत्र है। बताया जाता है, कि इस क्षेत्र पर जीवन संभव की संभावना बहुत कम है।

ये भी पढ़े: 50MP AI कैमरे के साथ लॉन्च होने वाला है REDMI 12 5G, इस दिन होगी बाजार में एंट्री

गोरन्जा सीगा

डेन्यूब नदी के पूर्वी तट पर क्रोएशिया और सर्बिया की बाल्कन सीमा के बीच भूमि पर किसी भी देश का कोई दावा नही है। गोरन्जा सिगा इन क्षेत्रों में सबसे बड़ा है, जिसमें केवल 7 वर्ग किलोमीटर (2.7 वर्ग मील) वन भूमि शामिल है जो डेन्यूब के बाढ़ क्षेत्र के रूप में कार्य करती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.