बजट पर कांग्रेस नेता DK Suresh ने दिया बयान, कहा दक्षिण भारत के राज्य करेंगे अलग देश की मांग

0

DK Suresh: कर्नाटक से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के नेता डीके सुरेश ने बजट 2024 पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर दक्षिण भारत के राज्यों के साथ अन्याय जारी रहा, तो वे एक अलग देश की मांग कर सकते हैं। डीके सुरेश ने कहा कि दक्षिण भारत के राज्यों को केंद्र सरकार से उचित धन नहीं मिल रहा है। यही वजह है कि राज्यों द्वारा दिए गए करों का उपयोग उत्तर भारत के राज्यों के विकास के लिए किया जा रहा है। इनके बयान से दक्षिण भारत और उत्तर भारत के बीच राजनीतिक और आर्थिक संबंधों पर एक महत्वपूर्ण बहस शुरू हो गया है ।

शिवकुमार ने अपने बयान के सफाई में कहा

डीके सुरेश ने कहा कि केंद्र सरकार को हमसे 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि मिल रही है और बदले में हमें न के बराबर मिलता है। हमें इस पर सवाल उठाने चाहिए। अगर यह दुरुस्त नहीं किया जाता तो सभी दक्षिण भारतीय राज्यों को अलग देश की मांग के लिए आवाज उठानी होगी। डीके सुरेश के इस विवादित बयान के बाद उनके भाई और कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की ओर से सफाई सामने आई है। उन्होंने कहा कि सुरेश केवल दक्षिण भारत का दर्द बता रहे थे। देश में संतुलन बना रहना चाहिए। डीके सुरेश ने गुरुवार को “दक्षिण भारत के लिए अलग राष्ट्र” वाले अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने अंतरिम बजट 2024 में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा कर्नाटक और अन्य दक्षिणी राज्यों के साथ किए जा रहे अन्याय की ओर इशारा किया है।

ये भी पढ़ें:- शिक्षा को लेकर बजट में बड़ा ऐलान, खुलेंगे नए सरकारी मेडिकल कॉलेज

बीजेपी पर लगाया बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप

कांग्रेस सांसद ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर उनके बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने और छोटी सी बात को मुद्दा बनाने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘मेरा कर्तव्य दक्षिणी राज्यों, खासकर कर्नाटक में हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना है। केंद्र सरकार ने राज्य पर जो भ्रष्ट आचरण दिखाया है, उस पर सवाल उठाने का अधिकार हर किसी को है। मैंने कहा है कि अगर यह अन्याय इसी तरह जारी रहा, तो अलगाव की चीख हर जगह आ चुकी है। भारतीय जनता पार्टी लगातार मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है।

ये भी पढ़ें:- ओटीटी में डेब्यू करने जा रहे संजय लीला भंसाली, सीरीज का पहला लुक हुआ आउट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.