Delhi में बाढ़ के खतरे पर बोले, सीएम Arvind Kejriwal ये राजनीति का समय नहीं, मिलकर करें जनता की मदद

0

Delhi Rain Alert: राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से हो रही हैं. जिसके कारण राजधानी दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई हैं। लगातार हो रही बारिश के बाद दिल्ली के सीएम अरंविद केजरीवाल ने कहा, कि इस वक्त राजधानी की हालात नाजुक बनी हुई हैं। इस वक्त राजनीति का समय नहीं हैं। हमें साथ मिलकर काम करना चाहिए। परेशान लोगों तक कोई भी राहत पहुंचाएं, लेकिन पहुंचाना जरूरी हैं| सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, कि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पिछले दो तीन दिनों में छोडे गए अप्रत्याशित पानी की वजह से यमुना का जलस्तर बढ़ गया हैं। नदी खतरे के निशान से उपर बह रही हैं।

पिछले 40 सालों का रिकॉर्ड टूटा

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, कि अरविंद केजरीवाल ने कहा, कि पिछले 8 और 9 जुलाई को रिकॉर्ड 24 घंटों में 153 मिलीमीटर बारिश हुई हैं। यह पिछले 40 सालों में हुई सबसे ज्यादा रिकॉर्ड बारिश हुई हैं। एक दिन में हुई इतनी बारिश को बर्दाश्त करने के लिए दिल्ली का सिस्टम माकूल नहीं हैं। दिल्ली सरकार के अधिकारियों के साथ प्रशासन के लोग जमीन पर उतर कर लोगों की मदद कर रहे हैं।

उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी हालात नाजुक

राजधानी के अलावा उत्तर भारत के कई राज्यों जिनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश , उत्तराखंड , पंजाब के इलाकों में भी बारिश के साथ बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। भारी बारिश के चलते पहाडों के रास्तों को बंद कर दिया गया हैं। वहीं प्रसिध्द अमरनाथ यात्रा को भी कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस पूरे घटनाक्रम का फोन पर जायजा लिया। मौसम विभाग में पिछले कुछ दिनों में बारिश के बाद जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की भी पुष्टि की।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.