Chandrayaan-3 पर चीन की चुटकी, भारतीय वैज्ञानिक को बताया झूठा, सॉफ्ट लैंडिंग पर उठाए सवाल

0

Chandrayaan 3: भारत के मिशन चंद्रयान-3 की सफलता चीन को रास नहीं आ रही है. इसी क्रम में उसके वैज्ञानिकों ने दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर सवाल उठाए हैं. चीन के पहले चंद्रमा मिशन के वैज्ञानिक ओयांग जियुआन ने इस संबंध में बड़ा दावा करते हुए कहा है कि चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने का दावा गलत है. इसी क्रम में कहा जा रहा है कि यह चीन की ओर से एक जानबूझकर की गई चाल भी हो सकती है क्योंकि चीन का बयान ऐसे समय आया है जब भारतीय वैज्ञानिक विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को फिर से सक्रिय करने की कोशिश कर रहे हैं.

चंद्रयान-3 पर चीनी वैज्ञानिक का दावा

भारत ने पिछले महीने के आखिरी हफ्ते में चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतारा था. इसके लिए देश-विदेश के कई हिस्सों से भारत और भारतीय वैज्ञानिकों की सराहना की गई. अब इस संबंध में चीनी वैज्ञानिक ओयांग जियुआन ने बड़ा दावा किया है और चंद्रयान-3 की दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग को गलत बताया है. कहा जा रहा है कि चीन भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहा है.

ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश में Akhilesh Yadav का बड़ा बयान, महिलाओं के लिए 20% टिकट आरक्षित करेगी सपा!

नासा स्पेस एजेंसी ने भी की तारीफ

गौरतलब है कि चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग की आज विश्व भर में तारीफ हो रही है. इसी क्रम में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसियों ने भी भारत के इस मिशन की सराहना की. ऐसे में चीन की मंशा पर भी सवाल उठता है. बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी चीन के लिए चुनौती बनकर खड़ी है. ऐसे में उसे अमेरिका के बाद भारत से भी कड़ी टक्कर मिलती दिख रही है, जिसे वह पचा नहीं पा रहा है.

ये भी पढ़ें- Ranbir Kapoor के जन्मदिन पर रिलीज ‘Animal’ का टीजर, एक्टर के डरावने लुक पर फिदा हुए फैंस

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOKऔर INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.