Chandrayaan 3: विक्रम लैंडर में एक्टिव हुआ स्लीप मोड, 22 सितंबर तक चांद पर सोएगा विक्रम लैंडर

0

Chandrayaan 3 Mission Sleep Mode: भारत के ऐतिहासिक मिशन चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर स्लीप मोड में चला गया है. इसरो ने जानकारी देते हुए बताया कि अब इसके 22 सितंबर के आसपास एक्टिव होने की उम्मीद है. वहीं इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके बताया की चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर लगभग सुबह 8:00 बजे स्लीप मोड में सेट हो गया. बता दें कि जिस वक्त लैंडिग हुई थी, उस वक्त चांद पर दिन था और सूरज की रोशनी चांद पर मौजूद थी. वहीं इसके पीछे मकसद यह था की विक्रम को चांद पर कुछ जानकारी जूटाने का मौका मिल जाए. बता दें कि विक्रम अब 22 सितंबर तक सोने जा रहा है.

लैंडर ने फिर की सॉफ्ट लैंडिंग

गौरतलब हैं कि विक्रम लैंडर ने एक बार फिर चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की हैं. इसरो ने एक्स पर पोस्ट में बताया कि विक्रम ने एक बार फिर चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की. विक्रम लैंडर अपने उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में और आगे बढ़ा. बता दें कि इसरो ने इसे एक महत्वपूर्ण ‘किक-स्टार्ट’ बताते हुए कहा कि ये भविष्य के नमूना वापसी और मानव मिशनों के लिए एक बड़ी उपलबधी है. वहीं इसरो ने ये भी बताया की लैंडर के सभी सिस्टम सिस्टम ने अच्छी तरह से काम किया और लैंडर स्वस्थ है

ये भी पढ़ें- Urfi Javed का नया अंदाज देख हैरत में लोग, एक यूजर ने लिखा- “बेजुबान जानवर का इस्तेमाल…”

40 सेंटीमीटर तक उठा ऊपर

इसरो ने कहा कि एक उम्मीद भरे प्रयोग में यह एक बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है. वही आगे बताते हुए कहा की कमांड मिलने पर इसने इंजनों को फायर किया और अनुमान के मुताबिक लगभग 40 सेंटीमीटर तक खुद को ऊपर उठाया और आगे की तरफ करीब 30-40 सेंटीमीटर की दूरी तय करने के बाद सुरक्षित लैंड भी किया. बता दें कि इस प्रक्रिया से भविष्य में सैंपल वापसी और चंद्रमा पर मानव अभियान को लेकर आशाएं और भी बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें- Adil Khan Durrani पर एक्शन लेने के मूड में Rakhi Sawant, वकील ने कहा- “दुर्रानी के खिलाफ करेंगे मानहानि का मुकदमा”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOKऔर INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.