चांद पर भूकंप! ISRO ने रिकॉर्ड की Rover Pragyan की अजीब हरकतें, जानिए क्या है सच्चाई?

0

Chandrayaan-3: भारत का चंद्र मिशन चंद्रयान-3 तेजी से आगे बढ़ रहा है. रोवर प्रज्ञान ने चंद्रमा रोवर की सतह पर अपना शोध जारी रखा है. अब तक मून रोवर और उसके पर्यावरण से जुड़ी कई अहम जानकारियों तक मुहैया करा चुका है. इस बीच, प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा की सतह पर कुछ अजीब होते हुए देखा है. जिसे देखकर इसरो वैज्ञानिक भी दंग रह गए. ऐसे में कई एक्सपर्ट्स इसे चाँद पर भूकंप बता रहे हैं. जिसके चलते इसरो के सहयोग से जांच चल रही है.

क्या चाँद पर भूकंप आया था?

दरअसल, 25 और 26 अगस्त को चंद्रयान-3 के लैंडर के पेलोड पर कुछ अजीब गतिविधियां रिकॉर्ड की गईं थीं. इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 के लैंडर में चंद्र भूकंपीय गतिविधियों (आईएलएसए) को रिकॉर्ड करने के लिए एक पेलोड लगाया गया है, जो रोवर और अन्य पेलोड की गतिविधियों को रिकॉर्ड करता है. इसरो के अनुसार, चंद्रमा पर भेजे गए पहले माइक्रो इलेक्ट्रो मैकेनिकल सिस्टम (एमईएमएस) ने 26 अगस्त, 2023 को एक प्राकृतिक घटना दर्ज की है. इस घटना के स्रोत की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- G20 Summit के नाम पर दिल्ली में लगे Shivling जैसे फव्वारे, AAP और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

चंद्रमा की सतह पर कंपन हुआ

इसरो ने कहा कि ILSA (Lunar Seismic Activity) चंद्रमा की सतह के कंपन से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखता है. यह सभी प्रकार के कंपनों को रिकॉर्ड करता है, जिनमें प्राकृतिक भूकंप, प्रभाव और मानव निर्मित गतिविधियों के कारण होने वाले कंपन भी शामिल हैं. बेंगलुरु स्थित इसरो सुविधा, इलेक्ट्रो ऑप्टिक्स सिस्टम प्रयोगशाला (LEOS) ने ILSS पेलोड विकसित किया है. वहीं, चंद्रयान-3 में इसे स्थापित करने का काम यूआर राव सैटेलाइट सेंटर के वैज्ञानिकों ने पूरा किया.

ये भी पढ़ें-  शादी के 5 साल बाद प्रेग्नेंट हुईं Rubina Dilaik, सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीर, फैंस में खुशी का माहौल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOKऔर INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.