बंगाल में बांग्लादेश से सटे सीमावर्ती इलाकों पर BSF की कड़ी निगरानी, घुसपैठ कर रहे 45 लोग गिरफ्तार

0

India-Bangladesh Border: भारतीय सीमा की सुरक्षा करने वाली सीमा सुरक्षा बल ने पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई की है। BSF के अलग-अलग सर्च अभियान में, सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने की कोशिश करने के आरोप में 45 लोगों को गिरफ्तार किया। BSF अधिकारियों ने कहा, कि गिरफ्तार किए गए लोगों में 32 बांग्लादेशी शामिल हैं, जिन्होंने सीमा पार कर भारत में आने की कोशिश की थी। और 13 लोग भारतीय मूल के है, जिन्होंने अवैध रूप से पड़ोसी देश में जाने की कोशिश की थी।

सदिंग्ध तरीके से की घुसपैठ

सिंगमोरा सीमा चौकी के सुरक्षाकर्मियों ने 20 बांग्लादेशी महिलाओं, चार बच्चों और चार पुरुषों को गिरफ्तार किया। उन्होंने छह भारतीय महिलाओं, तीन बच्चों और एक पुरुष को भी गिरफ्तार किया। इसमें कहा गया है, कि बुधवार को तीन अलग-अलग अभियानों में गिरफ्तारियां की गईं। गिरफ्तार किए गए भारतीय महाराष्ट्र, झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों से हैं, जबकि बांग्लादेशी नागरिक बागैरहाट, बारिसल, फिरोजपुर, खुलना, जेसोर, गाजीपुर और गोपालगंज जिलों से हैं।

ये भी पढ़ें- WhatsApp से गायब हुआ Status Features, अब Updates के माध्यम से चैनल्स से जुड़ सकेंगे

अवैध तरीके से भारत आने की कोशिश

BSF ने कहा, कि गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिकों ने खुलासा किया, कि वे बेहतर जीवन जीने के लिए भारत आ रहे थे। जबकि गिरफ्तार भारतीयों ने कहा, कि वे अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए बांग्लादेश जा रहे थे। गिरफ्तार लोगों को बागदाह पुलिस थाने को सौंप दिया गया है। BSF के एक प्रवक्ता ने कहा, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध आवाजाही को रोकने के लिए लगातार कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, पेट्रोलिंग के दौरान, रणघाट सीमा चौकी के सैनिकों ने तीन बांग्लादेशी महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया। उनके साथ दो भारतीय पुरुष और एक महिला भी मौजूद थी।

ये भी पढ़ें- Oops Moment का शिकार हुईं Shehnaaz Gill, हॉट ड्रेस में दिखाया सबकुछ, देखें Video

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.