बिहार-नेपाल का बॉर्डर बना घुसपैठ का रास्ता, पिछले 6 महीनों में करीब 41 घुसपैठिये गिरफ्तार

0

भारत और नेपाल के इंटरनेशल बॉर्डर पर घुसपैठ को लेकर बिहार पुलिस ने चौंकाने वाले आंकड़े जारी किए है। बिहार पुलिस के मुख्यालय से अपर पुलिस महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया, कि पुलिस ने नेपाल-बिहार के बॉर्डर से पिछले 6 महीने 41 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, कि सभी विदेशी नागरिक सीमा पर अवैध तरीके से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। हाल ही में बिहार पुलिस ने बॉर्डर एरिया से 2 अवैध चीनी लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है,  कि ये घुसपैठिए भारतीय सीमा से सटे इलाकों की कुछ महत्वपूर्ण जानकारी लेने के लिए अंदर आए थे।

नेपाल बॉर्डर से होती है अवैध तस्करी

हाल ही में पुलिस ने दोनों को बिहार के किशनगंज इलाके से गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस सूत्रों ने ये भी बताया है, कि इस बॉर्डर के रास्ते से अवैध ड्रग्स की तस्करी भी की जाती है। जिसमें शराब, ड्रग्स, यूरिया ,चावल इत्यादि वस्तुओं की धडल्ले से तस्करी की जाती है। पुलिस महानिदेशक ने  बताया, कि पिछले काफी समय से बिहार पुलिस मुस्तैदी से सीमा पार करने वाले घुसपैठियों पर पैनी नजर रखे हुए है।

ये भी पढ़ें: कारगिल में भारत से बुरी तरह हारने के बाद, जब आपस में लड़े थे पाकिस्तानी हुक्मरान

आतंकी गतिविधियों का भी डर

बिहार का दरभंगा घुसपैठ और आतंकियों को पनाह देने के लिए पहले से ही बदनाम है। वर्ष 2013 में इंडियन मुजाहिद्दीन के सरगना आतंकी यासीन भटकल को बिहार के दरभंगा से ही गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद सीमा पर सुरक्षा को लेकर काफी सवाल खड़े किए गए थे।

ये भी पढ़ें: संसद में अविश्वास प्रस्ताव पेश, स्पीकर ने दी मंजूरी, अब क्या होगा मोदी सरकार का भविष्य?

पिछले कई सालों से हो रही गिरफ्तारी

बिहार पुलिस मुख्यालय की तरफ से मिली खबरों के अनुसार, वर्ष 2022 में 16 घुसपैठियों तथा 2021 में 11 घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं साल 2020 और 2019 में भी 10-10 घुसपैठियों को अवैध तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.