100वीं बैठक में असम CM Himanta Biswa Sarma का बड़ा ऐलान, राज्य के लोगों को मिलने वाली है नई खुशखबरी

0

Assam News: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में रहते हैं। हाल ही में असम सरकार के इस कार्यकाल की 100वीं कैबिनेट मीटिंग हुई। जिसमें मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की तरफ से चार नए जिले बनाने का ऐलान किया है। असम में वर्तमान में 31 जिले है. 4 नए जिले बनाने के बाद राज्य में कुल 35 जिले हो जाएंगे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपनी सरकार की 100वीं कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता के बाद इस फैसले की घोषणा की. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को घोषणा की राज्य में 4 नए जिले और 81-उप जिले बनाए जाएंगे।

ये चार नए जिले बनाए गए

असम राज्य में जो चार नए जिले बनाए जाएंगे. वे हैं – होजई, बिश्वनाथ, तामुलपुर और बजाली। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की। उन्होंने कहा, “हमने चार नए जिलों का पुनर्गठन किया है, और यह चुनाव आयोग द्वारा परिसीमन के तहत घोषित विधानसभा क्षेत्रों के साथ सह-टर्मिनस है।” इन चार नए जिलों के निर्माण के बाद अब असम में कुल 35 जिले हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें-  बनाने जा रहे थे नाश्ता, बदले में मिली मौत…रामेश्वरम जा रही ट्रेन में लगी आग

ULFA साथ चल रही है बातचीत

ULFA असम का एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन है। जो अक्सर राज्य में लगातार आतंकी गतिविधियों के लिए जिम्मेदार माना जाता है। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था, कि उल्फा (ULFA) के वार्ता समर्थक गुट के साथ चल रही बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में विधानसभा और संसदीय क्षेत्रों के परिसीमन के बाद स्वदेशी लोगों की पहचान की सुरक्षा के लिए समूह की एक मांग पूरी हो गई है। असम सरकार के एक बयान के अनुसार, सरमा ने उम्मीद जताई, कि यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के वार्ता समर्थक गुट के साथ चल रही बातचीत सही दिशा में चल रही है।

ये भी पढ़ें- सफल लैंडिंग के बाद Chandrayaan-4 की तैयारी में ISRO, जानें जापान की मदद से किस साल लॉन्च करेगा अगला मिशन!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOKऔर INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.