Bharat Jodo Yatra पर खर्च हुए 50 लाख, मात्र 1 किमी पर आया इतने लाख का खर्चा

0

Bharat Jodo Yatra Cost: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर चौका देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि साल 2022-23 में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गई उनकी इस यात्रा पर कुल 71.80 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। 145 दिनों तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में खत्म हुई थी। कांग्रेस की इस यात्रा पर औसतन रोज 49 लाख रुपये का खर्च आया था। कांग्रेस पार्टी की तरफ से वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए निर्वाचन आयोग के पास दाखिल लेटेस्ट एनुअल ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक, उसने 2022-23 में चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों पर 40 करोड़ 10 लाख 15 हजार 572 रुपये खर्च किए।

जानिए कब कितना मिला पार्टी को चंदा

वित्तीय वर्ष 2022-23 में कांग्रेस पार्टी का चुनावी खर्च 192.5 करोड़ रुपये से ज्यादा था। राहुल गांधी की रोजाना की यात्रा पर 50 लाख रुपये का खर्च आया है। उनकी कश्मीर से कन्याकुमारी तक की यात्रा में प्रति किलोमीटर 1.59 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। ऑडिट की इस अवधि के दौरान कांग्रेस पार्टी ने 2022 में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में जबकि 2023 की शुरुआत में त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में चुनाव लड़ा। हिमाचल प्रदेश में पार्टी ने जीत हासिल की थी। वहीं, वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कांग्रेस को 452.30 करोड़ रुपये का चंदा मिला है।

ये भी पढ़ें:- शिवसेना ने बजट सत्र में की Uniform Civil Code की मांग, लंबे समय से चर्चा में है मुद्द

आमदनी से ज्यादा खर्चे

कांग्रेस पार्टी की इस रिपोर्ट में एक हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट की मानें तो पार्टी का खर्चा, उसे मिलने वाली कमाई से कहीं ज्यादा है। कांग्रेस का कुल खर्च 2021-22 और 2022-23 के बीच 400 करोड़ रुपये से बढ़कर 467 करोड़ रुपये हो गया है। तो वहीं आपको बता दें कि साल 2021-22 में कांग्रेस की आय 541 करोड़ रुपये से घटकर 2022-23 में 452 करोड़ रुपये तक ही रह गई। पार्टी को मिलने वाले चंदे में 2021-22 के 347 करोड़ रुपये की तुलना में 2022-23 में करीब 80 करोड़ रुपये की कमी आई।

ये भी पढ़ें:- Ben Stokes ने दिया बड़ा बयान, बोले- धोनी-फ्लेमिंग के फैसला लेने की तकनीक को सराहा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.