2019 से 2021 के बीच देश से 13.13 लाख लड़कियां देश से लापता, सरकार ने सदन में बताया आंकड़ा

0

देश में वर्ष 2019 लेकर 2021 के बीच तीन सालों की अवधि में देश से 13.13 लाख लड़कियां व महिलाएं लापता हो चुकी हैं। यह आधिकारिक आंकड़ा देश के गृह मंत्रालय की तरफ से संसद में पेश किया गया है। संसद में विपक्ष द्वारा पूछे गए सवाल पर पिछले सप्ताह सरकार ने यह आंकड़ा पेश किया। जो कि वाकई चौंकाने वाला है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की तरफ से यह आंकडे एकत्रित किए गए है। इन आकंड़ों के अनुसार, सबसे अधिक लड़कियां और महिलाएं मध्यप्रदेश राज्य से लापता हुई है। इस सूची में दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। देश से 2019 से 2021 के बीच 18 साल से अधिक उम्र की 10,61,648 महिलाएं लापता हुईं हैं. जबकि इन्हीं दो वर्षों की अवधि के दौरान 18 साल उम्र की 2,51,430 लड़कियां गायब हुईं। ओडिशा में इस तीन साल की अवधि में 70,222 महिलाएं और 16,649 लड़कियां गायब हुई हैं। छत्तीसगढ़ में इसी अवधि के दौरान 49,116 महिलाएं और 10,187 लड़कियां लापता हुईं।

केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली पहले स्थान पर

वहीं दूसरी तरफ केंद्र शासित प्रदेशों की बात की जाए, तो दिल्ली इस मामले में प्रथम स्थान पर है। जहां केंद्र शासित प्रदेशों की सूची में सबसे अधिक महिलाएं और लड़कियां लापता हुईं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 61,054 महिलाएं और 22,919 लड़कियां साल 2019 से 2021 के बीच दो वर्षों के दौरान लापता हुई हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर को देखा जाए तो अवधि के दौरान 8,617 महिलाएं और 1,148 लड़कियां गायब हुई हैं।

ये भी पढ़ें: 2024 चुनाव से पहले होगा राम मंदिर पर हमला! सत्यपाल मलिक ने कहा- सत्ता पाने के लिए कुछ भी करेंगे PM Modi

पूरे मामले पर केंद्र सरकार का जवाब

सरकार के द्वारा पेश किए गए इन आंकड़ो के बाद सदन में इस मुद्दे पर हंगामा हुआ। तो वहीं सरकार ने संसद को सूचना देते हुए कहा, कि हमने पूरे देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए हैं जिनमें यौन शोषण के गंभीर अपराधों को रोकने के लिए आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम- 2013 को लागू करना भी इसमें शामिल है। जिसमें 12 साल से कम उम्र की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने पर फांसी की सजा का कठोर कानून है।

ये भी पढ़ें: Nicholas Pooran के तूफानी शतक ने टीम को बनाया चैंपियन, महज 16 ओवर में चेज किया बड़ा टारगेट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOKऔर INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

 

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.