Bansuri Swaraj Latest News: गृह मंत्रालय ने बांसुरी स्वराज को दी अहम जिम्मेदारी, NDMC की बनीं सदस्य

0

Bansuri Swaraj Latest News: नई दिल्ली लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद बांसुरी स्वराज नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) की सदस्य बनाई गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसके लिए जरूरी गजट नोटिफिकेशन कल जारी कर दिया था गृह मंत्रालय द्वारा नई जिम्मेदारी मिलने के बाद बांसुरी स्वराज ने गुरुवार को एनडीएमसी की सदस्य के तौर पर और दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने चेयरमैन पद के रूप में भारत के संविधान के प्रति आस्था और निष्ठा की शपथ ली।

तीन जुलाई को बीजेपी सांसद नियुक्त हुई थी बांसुरी 

नरेश कुमार ने एनडीएमसी के चेयरमैन पद की शपथ लेकर अतिरिक्त प्रभार ग्रहण कर लिया है केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तीन जुलाई को बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज को एनडीएमसी का सदस्य नियुक्त किया था। एनडीएमसी के नए चेयरमैन नरेश कुमार दिल्ली के मुख्य सचिव भी हैं बांसुरी स्वाराज से पहले से नई दिल्ली नगरपालिका परिषद में बीजेपी नेता सतीश उपध्याय, कुलजीत चहल, विशाखा सैलानी और गिरीश सचदेवा सदस्य हैं। सतीश उपाध्याय एनडीएमसी के उपाध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा, आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली कैंट के विधायक वीरेंद्र सिंह कादियान एनडीएमसी में सदस्य हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar Bridge Collapse: बिहार में पुल गिरने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, 17 दिनों में 12 पुल ध्वस्त 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें, आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.