Asian Games 2023: रोहन बोपन्ना, रूतुजा भोसले ने जीता गोल्ड, टेनिस डब्लस जीतकर लहराया तिरंगा

0

Asian Games 2023: 2023 एशियाई खेलों में आठवें दिन भारत ने एक और स्वर्ण पदक हासिल किया है। भारत ने कुल मिलाकर 35 मेडल जीत लिए है। भारत ने पिछले दिन (29 सितंबर) कुल आठ पदक जीते और पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया। भारतीय प्रशंसक आज निशानेबाजी, मुक्केबाजी और एथलेटिक्स में अधिक पदक की उम्मीद कर सकते हैं। भारत की पुरुष स्क्वैश टीम फाइनल में गोल्ड के लिए पाकिस्तान से भिड़ेगी, जबकि पुरुष हॉकी टीम का लक्ष्य पाकिस्तान के खिलाफ पूल मैच में ग्रुप चरण को शीर्ष पर खत्म करना होगा।

पदक से चूकी मीराबाई चानू

मीराबाई चानू का एशियाई खेल 2023 में पदक हासिल करने का सपना टूट गया। चोट से वापसी कर रही मीराबाई चानू वेटलिफ्टिंग में 191 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं। उत्तर कोरिया की री सोंगगम ने 124 किग्रा वजन उठाकर एशियाई खेलों के नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। चीन के जियांग हुइहुआ ने रजत और थाईलैंड के सुकचारोएन थान्याथॉन ने कांस्य पदक जीता।

ये भी पढ़ें- UP के प्रयागराज में रक्षक बने भक्षक, मदद के लिए आई महिला से पुलिस ने किया जबरन रेप

पदक तालिका में एक स्थान खिसका भारत

2023 एशियाई खेलों में भारत पदक तालिका में एक स्थान की गिरावट के साथ 5वें स्थान पर पहुंच गया है। अब तक एशियाई खेलों में भारत ने कुल 35 मेडल अपने नाम किए है। जिनमें 9 स्वर्ण 13 रजत व 13 कांस्य पदक शामिल है। चीन ने अभी तक 107 गोल्ड, 65 सिल्वर व 33 ब्रान्ज मेडल के साथ कुल 205 मेडल अपने नाम किए है। जो कि इस पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर है।

ये भी पढ़ें- Women Reservation Bill बना कानून, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी, जानें कब होगा लागू?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOKऔर INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.