Anurag Thakur News: “संविधान में कितने पेज होते हैं? पढ़ते हो नहीं और लहराते फिरते हो”- लोकसभा में राहुल गांधी पर भड़के अनुराग ठाकुर

0

Anurag Thakur News: लोकसभा में पक्ष और विपक्ष के बीच तेज बहस जारी है। राहुल गांधी की भाषण के बाद सत्ताधारी दल और विपक्ष आमने-सामने हैं और एक-दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। इस दौरान, बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में संविधान के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा।

अनुराग ठाकुर ने क्या कहा?

अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान में कितने पन्ने होते हैं? ये मत बताओ कि संविधान कितना मोटा है बल्कि पेज बताओ। रोज लेकर घूमते हो, कभी खोलकर पढ़ो तो सही। पढ़ते हो नहीं, लहराते फिरते हो। जेब से निकालकर देखो। अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कम से कम नकल ही मार लो और बताओ संविधान में कितने पन्ने होते हैं। बहुत संविधान-संविधान करते थे। पहले ये संविधान बनाने वाले को अपमानित करते थे और अब संविधान दिखाते हैं लेकिन पढ़ते नहीं हैं।

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी के लिए परीक्षा है। वह कहते हैं कि अब राहुल गांधी को विपक्ष के नेता बना होने पर बधाई दी जा सकती है। पिछले 20 साल से, राहुल गांधी जिम्मेदारी के बिना पावर का आनंद उठा रहे थे, लेकिन अब उन्हें जिम्मेदारी भी लेनी पड़ेगी। ठाकुर ने इस संकेत किया कि राहुल गांधी से संगठित विपक्ष बनाने की चुनौती है। पिछले सत्र में उनकी 50 प्रतिशत से भी कम हाजिरी थी, लेकिन यहाँ तक की आज भी यह स्थिति वही है।

ये भी पढ़ें- Monsoon Health Tips: बारिश में भीगने से पड़ जाते हैं बीमार? तो अपनाएं ये टिप्स नहीं छू पाएंगी बीमारियां

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें, आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.