Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी में प्रियंका-निक का देसी अवतार, गेस्ट के उड़े होश

0

Anant-Radhika Wedding: जियो वर्ल्ड सेंटर में हो रही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ग्रैंड शादी धमाल मचा रही है, जहां अब तक कई सितारे अपना जलवा बिखेर चुके हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने प्यारे पति निक जोनस के साथ वेन्यू पर पहुंची। आइए आपको दिखाते हैं इस कपल का रॉयल अंदाज!

देखिए कपल के शानदार फोटोज

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अनंत-राधिका की इस शानदार शादी के लिए इंडिया आ धमके हैं। अब ये सुपरस्टार कपल वेडिंग वेन्यू पर भी क्यूट लुक में नजर आया है। सामने आई तस्वीरों में लोग प्रियंका और निक का देसी अवतार देखकर उछलकूद कर रहे हैं। कई लड़ियों के मुह से तो OMG! What a Couple! भी निकल गया। फैन्स इस कपल को खूब पसंद कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने इस ग्रैंड वेडिंग के लिए येलो कलर का शानदार लहंगा पहना है, जिसके साथ उनका डीप नेक ब्लाउज सबका ध्यान अपनी ओर खीच रहा है। प्रियंका ने अपने इस लुक को सेटेल मेकअप, गले में छोटा सा नेकलेस, मैचिंग कड़ा और हाथ में गोल्डन पर्स लेकर पूरा किया है। वाह! क्या लुक है!

priyanka chopra and nick jonas traditional look

वहीं, निक जोनस ने पिंक कलर की शिमरी शेरवानी पहनकर इस शादी में सबका ध्यान अपनी ओर मोड़ दिया। इस देसी लुक में निक काफी हैंडसम लग रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा पहले भी कई बार अंबानी फैमिली के फंक्शन्स में शामिल हो चुकी हैं। उनकी अंबानी फैमिली से खास बॉन्डिंग बताई जाती है। और हां, पैपराजी ने निक जोनस को प्रियंका का लहंगा सेट करते हुए कैपचर किया। दोनों की ये तस्वीर हर किसी का दिल जीत रही है। वाह, क्या रोमांस है!

priyanka chopra and nick jonas traditional look

ये भी पढ़ें- Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी में आने से अक्षय कुमार ने क्यों किया इंकार? सामने आई वजह

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें, आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.