America On PM Modi: रूस पहुंचे PM Modi तो अमेरिका ने दिया बड़ा बयान, कहा- भारत के पास है वॉर रोकने की क्षमता

0

America On PM Modi: रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मिलने पीएम मोदी रुस गए तो अमेरिका के दिल में दर्द होने लगा। अमेरिका ने कहा था कि वह पीएम मोदी के बयानों पर नजर रखेगा लेकिन अब अमेरिका भारत की ताकत को पहचान चुका है उसने माना कि यूक्रेन और रूस के युद्ध को केवल भारत ही रुकवा सकता है। अमेरिका ने माना कि भारत रूस-यूक्रेन के युद्ध को खत्म करने में अहम भूमिका निभा सकता है। अमेरिका ने बुधवार को अपने बयान में कहा कि रूस के साथ भारत कि वह क्षमता है।

जिसके चलते वह व्लादिमीर पुतिन को युद्ध खत्म करने के लिए मना सकता है अमेरिका ने यह बयान पीएम मोदी की रूस यात्रा के बाद दिया है व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरीन जीन पियरे ने कहा कि हमारा मानना है कि रूस के साथ भारत के संबंध राष्ट्रपति पुतिन से कहकर रूस-युक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को रुकवा सकते हैं लेकिन इसे खत्म करना राष्ट्रपति पुतिन का काम है पुतिन ने ही युद्ध शुरू किया था और वे ही इसे समाप्त कर सकते हैं।

पुतिन एक खूनी हैं- जेलेंस्की 

जब पीएम मोदी ने पुतिन को गले लगाया तो युक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आलोचना कि उन्होंने इसे शांति प्रयासों के लिए बड़ा झटका बताया था यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पुतिन को खूनी तक बता दिया था। जब पीएम मोदी पुतिन से मुलाकात कर रहे थे, तभी रूसी मिसाइलें यूक्रेन पर हमला कर रही थीं। रूस कीव में बच्चों के अस्पताल को निशाना बना रहा था मोदी ने सोमवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से उनके आवास पर मुलाकात की थी सोमवार सुबह ही रूसी मिसाइलों ने यूक्रेन के शहरों पर हमला किया।

पीएम मोदी ने जताई चिंता

राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने मंगलवार को यूक्रेन में 29 महीने से चल युद्ध और उसमें मारे गए लोगों को लेकर चिंता व्यक्त की थी उन्होंने मासूम बच्चों की मौत का जिक्र किया था। पीएम ने कहा कि मासूम बच्चों की हत्या पर उनका दिल फट जाता है जिस दिन पीएम रूस में पुतिन से मिले थे, उसी दिन यूक्रेन पर हमला किया गया था इसमें कम से कम 37 लोग मारे गए और 170 अन्य घायल हुए थे।

ये भी पढ़ें- Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका को आशीर्वाद देने जाएंगे पीएम मोदी, 2500 से ज्यादा डिशेज का रखा गया है मैन्यू

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें, आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.