America ने लॉन्च किया मिशन पेरेग्रीन, भारतीय मूल का नागरिक संभाल रहा मिशन का कमान

0

Mission Peregrine: अमेरिका ने 8 जनवरी, 2024 को अपने पहले निजी चंद्र मिशन पेरेग्रीन मिशन वन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। इस मिशन में मानव अस्थियां भी चांद पर भेजी गईं हैं। इन अस्थियों को दो प्राइवेट कंपनियां – एलिसियम स्पेस और सेलेस्टिस भेज रही हैं। दरअसल, ये कंपनियां मानव अस्थियों को चांद पर भेजती हैं, ताकि उन्हें अमर किया जा सके। इस प्रोग्राम का मकसद चांद पर पेलोड भेजने की लागत को कम करना भी है।

मिशन की कमान भारतीय के पास

इस मिशन की कमान एक भारतीय मूल के नागरिक शरद भास्करन के पास है। भास्करन पेरेग्रीन लैंडर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर हैं। वे अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित प्राइवेट कंपनी एस्ट्रोबोटिक के सीनियर वीपी भी हैं। पेरेग्रीन मिशन वन चांद पर पहुंचने वाला अमेरिका का पहला निजी मिशन है। यह मिशन नासा के कमर्शियल लूनर पेलोड सर्विस प्रोग्राम (CLPS) का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें- मोदी सरकार पर BJP नेता ने साधा निशाना, Subramanian Swamy बोले- चीन ने हड़प ली 4064 वर्ग किमी जमीन

कौन है शरद भास्करन?

मिशन के तहत पेरेग्रीन लैंडर चांद की दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। वहां वह कई वैज्ञानिक उपकरण और सांस्कृतिक वस्तुएं स्थापित करेगा। इन उपकरणों का इस्तेमाल चांद की सतह के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जाएगा। 1972 में भारत के तमिलनाडु राज्य के चेन्नई में पैदा हुए थे। उन्होंने 1994 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने 1996 में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में मास्टर ऑफ साइंस और 1999 में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। शरद भास्करन ने अपने करियर की शुरुआत नासा में एक इंजीनियर के रूप में की थी। उन्होंने नासा के कई अंतरिक्ष मिशनों में काम किया है, जिनमें जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप, ओरियन अंतरिक्ष यान और कैसिनी-हुयगन्स मिशन शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- बिलकिस बानो मामले में BJP पर भड़के Rahul Gandhi, बोले- चुनावी फायदे के लिए ‘न्याय की हत्या’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.