गठबंधन INDIA और NDA को 2024 में इन दलों से मिल सकती है, 209 सीटों पर कड़ी चुनौती

0

लोकसभा में कुल 543 सदस्य सीटें हैं. जिसमें से 209 सीटें ऐसी हैं जहां दोनों गठबंधन INDIA और NDA में किसी भी गठबंधन की पकड़ मजबूत नहीं है। ऐसे में इन जगहों पर दोनों गठबंधनों का चुनाव जीतना मुश्किल हो सकता है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अब देश के दो बड़े गठबंधन सामने आ चुके हैं। एक 26 पार्टियों के समर्थन वाला इंडिया (INDIA) तो दूसरा 38 छोटे-बड़े दलों वाला एनडीए (NDA). इन दोनों गठबंधनों के अलावा भी 11 ऐसी पार्टियां हैं। जो ना तो एनडीए गठबंधन में हैं, और न ही इंडिया के गठबंधन का हिस्सा है। वहीं दिलचस्प बात यह है, कि इन 9 प्रमुख राजनीतिक दलों के पास करीब 90 सांसद है। जो किसी भी दल के  साथ चले गए तो राजनीति का गेम पलट सकते हैं।

इन राज्यों में हैं 209 सीटें

आपकों बता दें, कि इन 9 पार्टियों में BSP, BJP, JD(S), SAD, BRS (भारत राष्ट्र समिति),YSRCP, INLD, AIMIM और AIUDF शामिल हैं। इन तमाम क्षेत्रीय दलों की अपने-अपने राज्यों में काफी अच्छी राजनीतिक पकड़ है। वहीं इनमें से कुछ क्षेत्रीय दल राज्य में सत्ता पर भी काबिज हैं। दिलचस्प बात यह है, कि इन नौ पार्टियों के पास लोकसभा में लगभग 90 सांसद हैं।

इसके साथ ही जिस राज्य में इन दलों की मजबूत पकड़ है, वहां से कुल लोकसभा की सीटों में से 209 सीटें इन्हीं राज्यों से आती हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में मजबूत आधार रखने वाली मायावती की पार्टी बीएसपी भी दोनों बड़े गठबंधनों के लिए एक सिरदर्द साबित हो सकती हैं। यूपी में 80 लोकसभा सीट है, जबकि वर्तमान में लोकसभा में मायावती की पार्टी बीएसपी के 9 सांसद हैं।

ये भी पढ़े: ICC ने World Cup ट्रॉफी के साथ शेयर की Shahrukh Khan की फोटो, फैंस हुए एक्साइटेड

इन पार्टियों का अपने राज्यों में दबदबा

तीन राज्यों में सत्ता पर काबिज रहने वाले बड़ी क्षेत्रीय पार्टी में ओडिशा से नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली BJD है। जिसका ओडिशा की कुल 21 लोकसभा सीटें में से 12 पर कब्जा है। दूसरे नंबर पर जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली YSRCP, जो आंध्र प्रदेश की सत्ता में काबिज है। जिसने 25 सांसद लोकसभा में 22 सीटें जीती हैं। वहीं (KCR) की भारत राष्ट्र समिति (BRS) पार्टी भी तेलंगाना राज्य में सरकार में है। इस पार्टी के पास तेलंगाना की 17 लोकसभा सीटों में से 9 सीटें हैं।

इनके अलावा, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की JDS(S) कर्नाटक की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। जहां 28 लोकसभा सीटें हैं और उनके पास 1 सांसद है। लेकिन पार्टी की पकड़ पूरे राज्य में है। प्रकाश सिंह बादल की पार्टी SAD के पास पंजाब से लोकसभा के 13 में से 2 सांसद हैं। अत: इन नौ दलों का किसी भी पक्ष में जाने से पूरा सियासी समीकरण पलट सकता है।

ये भी पढ़े: मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र मामले में सड़क से संसद तक हंगामा, बॉलीवुड एक्टर्स ने भी की निंदा 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.