Aaj Ka Rashifal 6 Feb 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन, जानें ग्रहों की चाल और उपाय
ग्रहों की चाल से जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा दिन, उपाय और फल
Aaj Ka Rashifal 6 Feb 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की स्थिति और उनकी चाल हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। 6 फरवरी 2026 शुक्रवार का दिन विभिन्न राशियों के लिए अलग-अलग फल लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं कि आज का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा।
ग्रहों की आज की स्थिति
6 फरवरी को ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार है:
-
गुरु: मिथुन राशि में विराजमान हैं।
-
केतु: सिंह राशि में स्थित हैं।
-
चंद्रमा: कन्या राशि में भ्रमण कर रहे हैं।
-
सूर्य और मंगल: दोनों मकर राशि में मौजूद हैं।
-
बुध, शुक्र और राहु: कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं।
-
शनि देव: मीन राशि में विचरण कर रहे हैं।
मेष राशि
मिश्रित फल देने वाला दिन है। सरकारी तंत्र से लाभ और पिता के स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं। आपका अपना स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है। शत्रुओं पर आपका दबदबा कायम रहेगा।
-
उपाय: हरे रंग की वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। बस भावुक होकर कोई निर्णय नहीं लेना है। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करना शुभ रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय विशेष रूप से अच्छा है।
-
उपाय: हरे रंग की कोई वस्तु अपने पास रखें।
मिथुन राशि
सावधानी से काम लें। सरकारी पंगेबाजी से बचें और बड़ों से झगड़ा-तकरार न करें। व्यापार अच्छा चल रहा है और भूमि, भवन या वाहन खरीदारी का योग बन रहा है। गृह कलह के संकेत हैं।
-
उपाय: गणेश जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
कर्क राशि
आपका पराक्रम रंग लाएगा और रोजी-रोजगार में तरक्की के अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। पार्टनर के साथ व्यवहार में कठोरता और क्रोध से बचें।
-
उपाय: शनिदेव को प्रणाम करना लाभकारी रहेगा।
सिंह राशि
उदर रोग (पेट की समस्या) से परेशानी हो सकती है। नौकरी-चाकरी में थोड़ी परेशानी आ सकती है लेकिन धन का आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि के संकेत हैं।
-
उपाय: गणेश जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
कन्या राशि
सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। क्रोध पर काबू रखें। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। शत्रुओं पर आपका दबदबा कायम रहेगा।
-
उपाय: लाल रंग की वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
तुला राशि
मन आज थोड़ा परेशान रह सकता है। सिर दर्द, आंखों में तकलीफ और खर्च की अधिकता जैसी समस्याएं हो सकती हैं। शांत रहकर इनका सामना करें। प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है।
-
उपाय: शनिदेव को प्रणाम करना विशेष लाभकारी रहेगा।
वृश्चिक राशि
बेहतरीन दिन है। पराक्रम रंग लाएगा और आय के नए स्रोत बनेंगे। यह आपके लिए वंडरफुल टाइम है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सभी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी।
-
उपाय: पीले रंग की कोई वस्तु अपने पास रखें।
धनु राशि
अपनी जुबान पर ध्यान रखने की जरूरत है। कठोर भाषा के प्रयोग से बचें। भाग्य आपका साथ दे रहा है और यात्रा का योग बन रहा है। संतान और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है।
-
उपाय: लाल रंग की कोई वस्तु अपने पास रखें।
मकर राशि
स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहें। शारीरिक तापमान और रक्तचाप बढ़ने की संभावना है। क्रोध पर काबू रखें। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे तो मन को शांति मिलेगी।
-
उपाय: काली माता को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि
आज सुधार शुरू हो गया है। प्रेम, संतान और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बाहरी संबंधों को क्रोध के हवाले मत करें। एक-दो दिन थोड़ा बचकर पार करें।
-
उपाय: गणेश जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
Aaj Ka Rashifal 6 Feb 2026: मीन राशि
जीवनसाथी से दूरी महसूस हो सकती है। सिर दर्द और हार्मोनल समस्याएं हो सकती हैं, फिर भी यह दिन शुभ रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है और व्यापार में सुधार है।
-
उपाय: काली माता को प्रणाम करना लाभकारी रहेगा।
Read More Here