Aaj Ka Rashifal 4 Feb 2026: तुला को धन लाभ, कुंभ का खुशियों भरा दिन, जानें सभी राशियों का हाल
तुला को धन लाभ, कुंभ का खुशियों भरा दिन। सिंह राशि में चंद्रमा से मिथुन-तुला-कुंभ को शुभफल, मेष-कन्या-धनु सावधान रहें
Aaj Ka Rashifal 4 Feb 2026: आज बुधवार 4 फरवरी 2026 को चंद्रमा सिंह राशि में हैं। फाल्गुन मास के कृष्णपक्ष की तृतीया के दिन मिथुन, तुला और कुंभ जैसी राशियों के लिए पूरा दिन अनुकूल रहने वाला है। आज इन राशियों को करियर और कारोबार में मनचाही प्रगति मिलेगी। वहीं मेष, कन्या और धनु राशि वालों को सावधानी बरतनी होगी।
आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल:
♈ मेष राशि
चंद्रमा आपकी राशि (Aaj Ka Rashifal 4 Feb 2026) से पांचवें भाव में होने के कारण आज सावधानी बरतने की जरूरत है। अपने उग्र स्वभाव और जिद पर अंकुश रखें। परिश्रम करेंगे लेकिन उचित फल नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा टालना उचित रहेगा। बच्चों की चिंता रह सकती है। बिना सोचे-समझे कोई काम न करें। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी।
♉ वृषभ राशि
चंद्रमा चौथे भाव (Aaj Ka Rashifal 4 Feb 2026) में होने से आज कई कामों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बहुत अधिक रहेगा। विद्यार्थियों की रुचि पढ़ाई में बनी रहेगी। सरकारी कामकाज में सफलता प्राप्त होगी। संतान के पीछे अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं। कलाकार और खिलाड़ी अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। संपत्ति से संबंधित काम के लिए दिन उपयुक्त नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है।
♊ मिथुन राशि
चंद्रमा तीसरे भाव (Aaj Ka Rashifal 4 Feb 2026) में होने से नई परियोजना शुरू करने के लिए दिन शुभ है। सरकार से लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में बिजनेस पार्टनर का अच्छा साथ मिलेगा। छोटी यात्रा का आयोजन हो सकता है। दोस्तों या पड़ोसियों के साथ पुराने विवाद हल होंगे। रिश्तों में सकारात्मकता आएगी। विरोधियों पर विजय मिलेगी। हालांकि निवेश को लेकर जल्दबाजी न करें।
♋ कर्क राशि
चंद्रमा दूसरे भाव (Aaj Ka Rashifal 4 Feb 2026) में होने से नकारात्मक मानसिकता से बचें। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता रह सकती है। मन में दुख और असंतोष की भावना हो सकती है। आंखों में पीड़ा संभव है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल नहीं रहेगा। परिजनों के साथ गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखें। विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। धन का अधिक खर्च होगा।
♌ सिंह राशि
चंद्रमा आपकी राशि (Aaj Ka Rashifal 4 Feb 2026) में होने से आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। अधूरे पड़े कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी काम में जल्दबाजी न करें। पिता और बड़ों से लाभ होगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। वाणी और व्यवहार उग्र न हो इसका ध्यान रखें। दोपहर बाद क्रोध अधिक रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिजनों से मतभेद संभव हैं।
♍ कन्या राशि
चंद्रमा बारहवें भाव (Aaj Ka Rashifal 4 Feb 2026) में होने से शारीरिक एवं मानसिक चिंता रहेगी। किसी के साथ अहंकार का टकराव न हो। कोर्ट-कचहरी के कामों में सावधानी बरतें। आकस्मिक धन खर्च होगा। मित्रों से अनबन हो सकती है। धार्मिक कामों में धन व्यय होगा। शांत मन से काम करें। मानसिक चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरीपेशा अधीनस्थों से सावधान रहें। व्यवसाय में सतर्कता जरूरी है।
♎ तुला राशि
चंद्रमा ग्यारहवें भाव (Aaj Ka Rashifal 4 Feb 2026) में होने से दिन अत्यंत शुभफलदायी है। कई क्षेत्रों से लाभ होगा। इनकम में वृद्धि संभव है। मित्रों से लाभ मिलेगा। पर्यटन स्थल की सैर रोमांचित करेगी। परिजनों से मुलाकात आनंददायक होगी। विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है। उत्तम भोजन मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। तनाव दूर होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
♏ वृश्चिक राशि
चंद्रमा दसवें भाव (Aaj Ka Rashifal 4 Feb 2026) में होने से दिन अच्छा रहेगा। व्यापार स्थल पर वातावरण अनुकूल होगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। हर काम सफलता से पूरा होगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति संभव है। संतान की प्रगति से संतोष मिलेगा। स्वास्थ्य लाभप्रद रहेगा। आर्थिक निवेश की बड़ी योजना बना सकते हैं।
♐ धनु राशि
चंद्रमा नवें भाव (Aaj Ka Rashifal 4 Feb 2026) में होने से स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। शारीरिक आलस्य का अनुभव होगा। मन में चिंता रहेगी। कार्यस्थल पर मन काम में नहीं लगेगा। व्यापार में मुश्किलें आएंगी। गलत कामों से दूर रहें। योजनाओं को सावधानीपूर्वक करें। विरोधियों से विवाद टालें। घर पर रहकर विश्राम करें। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा।
♑ मकर राशि
चंद्रमा आठवें भाव (Aaj Ka Rashifal 4 Feb 2026) में होने से आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। क्रोध से बचें। नकारात्मकता को सकारात्मकता से दूर करें। व्यावसायिक स्थल पर अनुकूलता रहेगी। भागीदारों से मतभेद न हो। सरकारी कामों में योग्यता का सदुपयोग कर सकेंगे।
♒ कुंभ राशि
चंद्रमा सातवें भाव (Aaj Ka Rashifal 4 Feb 2026) में होने से हर कार्य आत्मविश्वास से पूरे करेंगे। छोटी यात्रा संभव है। स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे। नए वस्त्र पहनने का अवसर मिलेगा। भागीदारों से लाभ होगा। वाहनसुख प्राप्त होगा। परिजनों के साथ सुखपूर्वक समय बिताएंगे। समय का सदुपयोग करें। काम पेंडिंग न रखें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम जीवन में साथी की बातों को महत्व दें।
♓ मीन राशि
चंद्रमा छठे भाव में होने से दिन शुभफलदायी (Aaj Ka Rashifal 4 Feb 2026) है। मनोबल और आत्मविश्वास अधिक रहेगा। उत्साह से काम जल्दी पूरे करेंगे। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। विरोधियों पर विजय मिलेगी। आवेश और उग्रता से बचें। वाणी पर संयम रखें। सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। महिलाएं सुखद बातचीत में व्यस्त रहेंगी।
Read More Here
लोकसभा में भारी बवाल, मर्यादा लांघने पर 8 विपक्षी सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निष्कासित