Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भरी चुनावी हुंकार, AAP पर साधा जमकर निशाना

0

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। राजनाथ सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा दिया है ऐसे में केजरीवाल दिल्ली के लोगों का विश्वास कैसे जीत सकते हैं? उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी ने जो भी वादा किया था उसे कभी पूरा नहीं किया।

आप’ ने कभी वादे पूरे ही नहीं करे- राजनाथ सिंह

दिल्ली के द्वारका इलाके में चुनाव प्रचार करने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी यानि ‘आप’ ने कभी वादे पूरे नहीं किए। जो दिल्ली सरकार महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे सकी, उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वह कांग्रेस गठबंधन की ‘बी’ टीम के रूप में काम कर रहे हैं। दरअसल, दिल्ली में 25 मई को मतदान है जबकि, आज शाम से दिल्ली में चुनाव प्रचार थम चुका है।

जो अपने गुरु का नहीं हुआ आप का कैसे होगा- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा की मैं चर्चा करना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी के नेता पहले क्या-क्या वादे करते थे। जिसने अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा दिया है वह दिल्ली की जनता का कैसे विश्वास हासिल कर सकता है, उन्होंने कहा कि वह दिल्ली की जनता को धोखा नहीं देगा, यह कैसे विश्वास किया जा सकता है इन्होंने बार-बार झूठ बोला अन्ना हजारे मना करते रह गए और इन्होंने अपनी पार्टी बना ली राजनाथ सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने गुरु अन्ना हजारे की भी बात नहीं मानी।

 

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.