सूरज की रोशनी पड़ते ही फिर जाग उठेगा Chandrayaan-3, कभी भी आ सकता है बड़ा अपडेट!

0

Chandaryaan-3 Update: भारत के ऐतिहासिक मिशन चंद्रयान-3 इस वक्त चांद के साउथ पोल रीजन में स्लीप मोड पर है. सूर्य की रोशनी इस वक्त चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने लगी है.इसी के साथ चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान के दोबारा एक्टिव होने की खबर जल्द आ सकती है. चांद के साउथ पोल रीजन के शिव शक्ति पॉइंट पर अब रोशनी पहुंचने लगी है जिसके बाद अब फिर से चंद्रयान-3 का मिशन आगे की ओर बढ़ेगा.इनसे दोबारा कम्युनिकेशन स्थापित हो जाएगा.भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 की टेक्निकल स्टेटस की मॉनिटरिंग शुरू कर दी है.

क्या कहा इसरो ने?

इसरो चीफ सोमनाथ ने बताया कि 21-22 सितंबर तक शिव शक्ति पॉइंट पर रोशनी पड़ने लगेगी.पहले दोनों के एक निश्चित तापमान से ऊपर गर्म होने का इंतजार किया जाएगा.वहीं इसके बाद इसरो के कमांड सेंटर से स्पेशल कमांड भेजकर दोनों उपकरणों को एक्टिव करने की कोशिश की जाएगी. गौरतलब है कि संसद में चर्चा के समय केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा था कि जैसे ही चांद पर तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर होगा तब विक्रम और प्रज्ञान नींद से जाग जाएंगे.

ये भी पढ़ें-साउथ अफ्रीका को World Cup से पहले बड़ा झटका, 2 बड़े खिलाड़ी हुए टीम से बाहर

इसके तकनीकी पहलू को जाने?

सबसे पहले इसरो की तरफ से लैंडर के ऑनबोर्ड कंप्यूटर में कमांड भेजे जाएंगे. वहीं लैंडर और रोवर की बैटरी अगर फिर से चार्ज हो रही होगी तो इसरो के कमान का रिस्पांस इन यंत्रों से फोरन धरती के कमांड सेंटर पर मिलेगा. बता दें कि इसके बाद विक्रम और प्रज्ञान की तकनीकी स्थिति का आंकलन किया जाएगा. गौरतलब है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो दोबारा चांद की धरती पर वन लूनर डे यानी की धरती के 14 दिनों तक प्रज्ञान के पेलोड्स के माध्यम से चांद की मिट्टी और भूकंपीय गतिविधियों का अध्ययन शुरू होगा.

ये भी पढ़ें-प्रेस कॉन्फ्रेंस में Rahul Dravid ने किया Suryakumar Yadav का समर्थन, वनडे सीरीज में देंगे मौका

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.